
कावासाकी ने अपनी लोकप्रिय सुपरस्पोर्ट बाइक Ninja ZX-6R का 2026 मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹11.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह पिछली पीढ़ी के मुकाबले करीब ₹40,000 महंगी हो गई है। नए मॉडल में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन डिजाइन में हल्के अपडेट जरूर देखने को मिलते हैं।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
2026 Ninja ZX-6R को कंपनी ने अपने क्लासिक Lime Green शेड के साथ लॉन्च किया है, जिसमें अब फ्रेश ब्लू और व्हाइट ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। यह नया कॉम्बिनेशन बाइक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है। इसके फ्रंट में शार्प LED हेडलाइट्स और एयरोडायनेमिक काउल का डिज़ाइन मिलता है, जो इसे रेस-बेस्ड मशीन जैसी फीलिंग देता है। लुक्स के मामले में यह काफी हद तक बड़ी Ninja ZX-10R से इंस्पायर्ड लगती है। जैसी बड़ी बाइक्स से इंस्पायर्ड लगती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Ninja ZX-6R में वही पुराना लेकिन पावरफुल 636cc इनलाइन-फोर सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन
- 127 bhp (राम एयर के साथ)
- 122 bhp (राम एयर के बिना)
की पावर जेनरेट करता है।
साथ ही यह 11,000rpm पर 69Nm का टॉर्क देता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। यह बाइक अपनी हाई-रेविंग नेचर के लिए जानी जाती है और ऊंचे आरपीएम पर असली मज़ा देती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
2026 Ninja ZX-6R में कई एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और फीचर्स मिलते हैं, जैसे –
- 4.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ
- क्विकशिफ्टर (अपशिफ्ट के लिए)
- ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (4 लेवल)
- डुअल-चैनल ABS
- इसमें चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं – Sport, Road, Rain और एक Rider Mode, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।
सस्पेंशन सेटअप में सामने Showa USD फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल Uni-Trak मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए 310mm ट्विन डिस्क फ्रंट और 220mm सिंगल डिस्क रियर मौजूद है।
माइलेज और वजन
कावासाकी ने आधिकारिक माइलेज का दावा नहीं किया है, लेकिन ZX-6R जैसे हाई-परफॉर्मेंस इंजन से शहर में लगभग 15-17 kmpl और हाइवे पर 20 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी मिल सकती है।
बाइक का वजन 198 किलो है और इसमें 17-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में 2026 Ninja ZX-6R की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.69 लाख तय की गई है, जबकि इसकी डिलीवरी सितंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है।
मार्केट में मुकाबला
इस कैटेगरी में Ninja ZX-6R का टक्कर Honda CBR650R, Triumph Daytona 660 और Aprilia RS 660 जैसी दमदार बाइक्स से रहेगा।